UP Election 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री ने कहा-केंद्रीय संसदीय समिति का शुक्रगुजार

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 15, 2022 04:28 PM2022-01-15T16:28:21+5:302022-01-15T16:29:58+5:30

UP Election 2022: गोरखपुर से टिकट देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

UP Election 2022 CM Yogi Adityanath in Gorakhpur PM Modi, BJP chief JP Nadda, Central Parliamentary committee 'Sabka Saath Sabka Vikas' | UP Election 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री ने कहा-केंद्रीय संसदीय समिति का शुक्रगुजार

भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी, इसमें कोई शक नहीं है।

Highlightsभाजपा ने शनिवार को दिल्ली में 105 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

UP Election 2022:  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से मुझे मैदान में उतारने के लिए मैं पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय संसदीय समिति का शुक्रगुजार  हूं। बीजेपी 'सबका साथ सबका विकास' के मॉडल पर काम करती है। यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बीजेपी बनाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में नए COVID वैरिएंट Omicron के सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। आज पॉजिटिविटी रेट 6% है लेकिन ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही हैं। हमने राज्य में 22 करोड़ से अधिक की खुराक दी है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें।

आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार को दिल्ली में 105 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

भाजपा की सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना महामारी की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपनी पहली प्रतिक्रिया के रूप में योगी ने कहा, '' मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और संसदीय बोर्ड का आभारी हूं जिन्होंने मुझे गोरखपुर से भाजपा का प्रत्याशी बनाया हैं।

गोरखपुर की जनता, कार्यकर्ताओं तथा अपने सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के सहयोग से भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।'' उन्होंने कहा, ''आज भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए पहली सूची जारी की है। भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी, इसमें कोई शक नहीं है।

भाजपा ने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जिस प्रभावी ढंग से काम किया हैं, वह सभी लोगों के सामने हैं।’’ योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं। पार्टी ने जिन 105 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। गोरखपुर में छठे चरण के तहत तीन मार्च को मतदान होगा। 

 

Web Title: UP Election 2022 CM Yogi Adityanath in Gorakhpur PM Modi, BJP chief JP Nadda, Central Parliamentary committee 'Sabka Saath Sabka Vikas'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे