लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: मंत्री स्वाति सिंह को लखनऊ की सरोजनी नगर से भाजपा ने नहीं दिया टिकट, सपा में जाने की तैयारी?

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2022 11:40 IST

सरकार में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। भाजपा की ओर से उन्हें लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया है। इसी के बाद उनके सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मंगलवार रात 17 और उम्मीदवारों की घोषणा की गई।स्वाति सिंह को इस बार मौका नहीं दिया है, सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से राजेश्वर सिंह को टिकट।विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को भी टिकट नहीं मिला है, ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से टिकट।

लखनऊ: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात 17 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा की गई। खास बात ये है कि योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह को लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया है। 

ऐसे में उनके अब समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। सरोजनी नगर से भाजपा ने राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (यूपीपीपीएस) से साल 2007 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। ईडी के ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर पद से इस्‍तीफा देकर राजेश्‍वर सिंह ने भाजपा से टिकट हासिल की है।

समाजवादी पार्टी ने खाली छोड़ी है सरोजनी नगर सीट

सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी ने ऐसे इशारे दिए हैं, जिससे इन अटकलों को और बल मिला है कि स्वाति सिंह सपा का दामन थाम सकती हैं। दरअसल सपा ने लखनऊ के सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है पर सरोजनी नगर को लेकर कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरोजनी नगर में स्‍वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों टिकट की दावेदारी कर रहे थे और इस टकराव को समाप्त करने के लिए बीजेपी ने एक नया चेहरा मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने से स्‍वाति सिंह नाराज हैं। जबकि पति दयाशंकर सिंह ने कहा है कि वह राजेश्‍वर सिंह के लिए प्रचार करेंगे।

वैसे स्वाति सिंह के टिकट कटने की चर्चा काफी समय से जारी थी और सूत्रों के अनुसार उन्होंने समाजवादी पार्टी से भी अंदरूनी चर्चा की थी। हालांकि टिकट बंटवारे के आधिकारिक ऐलान का इंतजार हो रहा था। 

बता दें कि भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 17 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्वाचन क्षेत्र में परिवर्तन किया है जबकि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को टिकट नहीं मिला है। ब्रजेश पाठक को इस बार लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीSwati Singhसमाजवादी पार्टीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?