लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: भाजपा विधायक और उनके 27 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज, चुनाव संहिता एवं कोविड नियमों का उल्लंघन करने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: January 16, 2022 13:21 IST

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद की गई जिसमें मेघना चंदन गांव में कथित तौर पर उत्तर प्रदेश की पुरकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक प्रमोद उतवल की जनसभा के दौरान ‘खिचड़ी’ वितरण होता दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद की गई।उतवल और उनके 27 समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज।इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व उनके समर्थकों पर भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर (यूपी): उत्तर प्रदेश की पुरकाजी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रमोद उतवल और उनके 27 समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और कोविड संबंधी नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद की गई जिसमें मेघना चंदन गांव में कथित तौर पर उनकी जनसभा के दौरान ‘खिचड़ी’ वितरण होता दिख रहा है।

पुरकाजी पुलिस थाने के उप-निरीक्षक लोकेश सिंह ने कहा कि विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शनिवार शाम को मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व उनके समर्थकों पर भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

वहीं, भाजपा छोड़कर आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य सहित योगी सरकार के तीन मंत्रियों और भाजपा के कई विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के मामले में सपा के 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के डिजिटल और ऑनलाइन तरीकों पर जोर देते हुए पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड चिंताओं के मद्देनजर 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमुजफ्फरपुरBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप