लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अपर्णा यादव पहुंची बीजेपी दफ्तर, बोलीं- अब पीएम मोदी और सीएम योगी के रास्ते पर चलना है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 16:46 IST

अपर्णा यादव ने कहा कि अगर राष्ट्र को बचाना है तो यूपी में एक बार फिर से भाजपा को लाने की जरूरत है

Open in App
ठळक मुद्देअपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय में कदम रखासपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को भाजपा ज्वाइन करने पर बधाई दी थी अपर्णा यादव ने कहा, यूपी की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाएगी

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की बहु और हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद आज पहली बार लखनऊ के भाजपा कार्यालय में कदम रखा।

पार्टी दफ्तर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा देश और प्रदेश तेजी से राष्ट्रवादी पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ चल रहा है और मैं भी इसी राह पर उनके साथ चलूंगी। 

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि वह शुरू से ही भाजपा के राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब समय है पार्टी के साथ जुड़कर उन नीतियों को साकार करना है और महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ सशक्तिकरण में अपनी मजबूत भागीदारी निभानी है।  

मालूम हो कि बीते 19 जनवरी को यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता लेने वाली अपर्णा यादव के विषय में पूछे जाने पर उनके जेठ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को बधाई देते हुए कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो भाजपा में समाजवादी विचारधारा को फैलाने का काम करेंगी। 

पार्टी के लखनऊ दफ्तर में अपर्णा यादव ने कहा कि अगर राष्ट्र को बचाना है तो यूपी में एक बार फिर से भाजपा को लाने की जरूरत है। यूपी की जनता जरूर बीजेपी का साथ देगी और यहां फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। 

वहीं अपर्णा यादव के अलावा लखनऊ दफ्तर में प्रियंका गांधी पर अक्सर तंज कसने वाली रायबरेली से कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं अदिती सिंह ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के विकास के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं दी है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस बार भी कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। 

अपर्णा यादव और अदिती सिंह के अलावा कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान' को पलीता लगाने वाली और कभी यूपी कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रहीं प्रियंका मौर्य ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है। हम सभी मिलकर मोदी जी के नेतृत्व में अच्छा काम करेंगे। 

टॅग्स :अपर्णा यादवउत्तर प्रदेश समाचारविधानसभा चुनाव 2022विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम