लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सपा और RLD ने पहली सूची जारी की, यहां देखें 29 प्रत्याशियों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2022 20:14 IST

UP Election 2022:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे2022 में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया।पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की। राज्य में 10 फरवरी से सात चरण में चुनाव होगा।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। सपा के 10 जबकि रालोद के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं।

कैराना से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन, जबकि शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी को मैदान में उतारा गया है। सीट बंटवारे के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं की बुधवार को बैठक हुई थी। मेरठ से अहमद हामिद रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा सपा के उम्मीदवार होंगे और अलीगढ़ सीट से जफर आलम चुनाव लड़ेंगे।

सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और महान दल समेत कई पार्टियों से गठबंधन किया है। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 10 फरवरी से सात चरण में चुनाव होगा। परिणाम 10 मार्च को घोषित होगा।

समाजवादी पार्टी-रालोद उम्मीदवारों की पूरी सूची:

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार / पार्टी

कैरानाः नाहिद हसन (सपा)

शामलीः प्रसन्न चौधरी (रालोद)

चरथवलः पंकज मलिक (सपा)

पुरकाजीः अनिल कुमार (रालोद)

खतौलीः राजपाल सिंह सैनी (रालोद)

नहतौरः मुंशी राम (रालोद)

किठौरः शाहिद मंज़ूर (सपा)

मेरठः रफीक अंसारी (सपा)

बागपतः अहमद हामिद (रालोद)

लोनीः मदन भैया (रालोद)

साहिबाबादः अमरपाल शर्मा (सपा)

मोदीनगरः सुदेश शर्मा (रालोद)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी। इस चरण में प्रदेश के 11 जिलों की कुल 58 सीटों के लिए मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले दौर के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी और साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी जबकि नाम 27 जनवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता अनुसार मतदान 10 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें से नौ सीटें अनुसूचित जातियों के लिए सुरक्षित हैं।

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश होगी। इनमें कैराना, मुजफ्फरनगर, सरधना, मेरठ और नोएडा की सीटों पर खास नजर होगी। पहले चरण में शामिल ज्यादातर सीटें 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिस्से में आयी थीं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022जयंत चौधरीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील