लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, 'आगे की धार और आगे की वार देखते रहिए, अभी 10 से 12 और विधायक देंगे इस्तीफा'

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 19:10 IST

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि आगे की धार और आगे की वार देखते रहिए। अभी तो भाजपा से 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगे। इसके बाद मैं एक या दो दिन में पूरी स्थिति से मीडिया को रूबरू कराउंगा कि आगे मुझे क्या करना है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अभी तो भाजपा से 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगेबोले एक या दो दिन में पूरी स्थिति से मीडिया को कराउंगा रूबरू

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी बीजेपी को झटका देते हुए योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए। सूबे की राजधानी लखनऊ में अपने आवास पर स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि आगे की धार और आगे की वार देखते रहिए। अभी तो भाजपा से 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगे। इसके बाद मैं एक या दो दिन में पूरी स्थिति से मीडिया को रूबरू कराउंगा कि आगे मुझे क्या करना है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, दलित और नौजवानों के साथ जो व्यवहार हो रहा है वह बर्दाश्त नहीं है। मैंने मंत्रिमंडल के साथ बाहर भी मंत्रियों से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बिना सम्मान के भाजपा में नहीं रह सकता था। उन्होंने कहा कि इस्तीफे से पहले उन्होंने डिप्टी सीएम से बात की। माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में पटियाली, कासगंज से विधायक ममतेश शाक्य, विधूना औरैया से विनय शाक्य, नीरज मौर्य, शेखुपुर बदायूं से धर्मेंद्र शाक्य सहित 6 से 7 मौजूदा विधायक जा सकते हैं।

बता दें कि यूपी में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए योगी सरकार के श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सपा में शामिल हो गए। मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा भेज दिया है। राजभवन के सूत्रों ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के त्यागपत्र की प्रति सोशल मीडिया पर मंगलवार दोपहर बाद तेजी से वायरल होने लगी। मौर्य ने राज्यपाल को संबोधित अपने त्यागपत्र में लिखा है, '' मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों के प्रति घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब