लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अटका रही है राम मंदिर की राह में रोड़ा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: February 23, 2019 19:53 IST

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में कोई चुनौती नहीं है ।

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर राम मंदिर के निर्माण के मार्ग में रुकावट डालने का आरोप लगाया और कहा कि देश के करोड़ों हिन्दू, साधु संत अयोध्या मामले में न्यायालय के फैसले की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में जल्द फैसला आना चाहिए ।

मौर्य ने ‘भाषा’ से कहा कि 26 फरवरी को उच्चतम न्यायालय में अयोध्या मामले पर सुनवाई है । संत समाज और करोड़ों की संख्या में हिन्दू बेसब्री से न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं । ऐसे में हमें उम्मीद है कि अदालत का फैसला आयेगा, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और लोगों की प्रतीक्षा समाप्त होगी ।

यह पूछे जाने पर कि अगर अदालत से मंदिर के निर्माण के लिये फैसला नहीं आया तब सरकार क्या करेगी, उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है । केंद्र सरकार ने अयोध्या में गैर विवादित जमीन मूल मालिकों को देने के बारे में अदालत में शपथपत्र दिया है। सरकार अपना काम कर रही है।

उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में कोई चुनौती नहीं है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हमने 80 में से 73 सीटें जीती थी, 2017 के विधानसभा चुनाव में हम 325 सीटों पर विजयी हुए थे । हम 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेंगे ।

कांग्रेस खासकर प्रियंका गांधी वाड्रा के कमान संभालने के बाद उत्पन्न चुनौती के बारे में उन्होंने कहा कि कांगेस चाहे कितना प्रयास कर ले, उसे कुछ फायदा नहीं होने वाला । कांग्रेस के लिये तो अमेठी और रायबरेली सीट बचाने की चुनौती है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा तो पहले भी चुनाव प्रचार करती रही हैं, ऐसे में यह कोई नयी बात नहीं है ।

मौर्य ने दावा किया कि पूरा देश नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने को संकल्पित है। पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के गरीबों, किसानों का 10 प्रतिशत अतिरिक्त वोट भाजपा से जुड़ेगा और पाटी की जीत सुनिश्चित करेगा ।

टॅग्स :राम मंदिरकेशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां