यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के तिरंगा फहराने पर कसा तंज, कहा- तिरंगे का सम्मान करना सीखें
By एस पी सिन्हा | Published: January 29, 2023 06:58 PM2023-01-29T18:58:50+5:302023-01-29T19:00:32+5:30
केशव प्रसाद मौर्य दरभंगा में बिहार भाजपा कार्य समिति की बैटक में शामिल होने आये हुए थे। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के लाल चौक पर राहुल गांधी के तिरंगा फहराने पर आपत्ति दर्ज कराई।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के तिरंगा फहराने पर कसा तंज, कहा- तिरंगे का सम्मान करना सीखें
पटना: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। मौर्य ने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा राहुल गांधी के फहराने पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने तिरंगे का अपमान किया है। उन्हें तिरंगा फहराने से पहले तिरंगे का सम्मान करना सीखना चाहिए। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य दरभंगा में बिहार भाजपा कार्य समिति की बैटक में शामिल होने आये हुए थे। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के लाल चौक पर राहुल गांधी के तिरंगा फहराने पर आपत्ति दर्ज कराया।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने की जल्दबाजी में हैं, लेकिन राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री न तो बनने वाले हैं और न ही उनकी किस्मत में प्रधानमंत्री बनना लिखा है। मौर्य इसे न सिर्फ तिरंगे के अपमान से जोड़ देख रही है बल्कि राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा के बदले भारत समझो यात्रा करना चाहिए था।
इसके अलावा उन्होंने कश्मीर के लाल चौक पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि राहुल गांधी तिरंगे का सम्मान करना नहीं जानते है। जहां उन्होंने तिरंगा फहराया वहां तिरंगे से ज्यादा ऊंची उनकी अपनी कटआउट वाली तस्वीर लगी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के बाद देश भर में हालात बदले है अब लोग कही भी तिरंगा फहरा सकते है कश्मीर में ही हालात अब बदल चुके है।