लाइव न्यूज़ :

यूपी: कंटेनर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, जयपुर से सीवान जा रहे दंपत्ति और बेटी समेत चार की उन्‍नाव में सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: June 19, 2022 14:30 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोरारा गांव के पास हादसा हुआ।

Open in App

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में एक दंपति और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच और छह बजे के बीच हसनगंज कोतवाली इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोरारा गांव के पास कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं जिन्हें लोकबंधु अस्पताल, लखनऊ पहुंचाया गया, जहां अखिलेश मिश्रा (40), उनकी पत्नी बबीता मिश्रा (36) बेटी ज्योति मिश्रा (10) और भतीजी प्रियांशी (12) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि घायल संतोष मिश्रा एवं एक अन्य का स्‍थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है। अखिलेश मिश्रा बिहार के सीवान जिले के रहने वाले थे और कार वह खुद चलाकर परिवार समेत जयपुर से सीवान स्थित अपने गांव मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे।

हसनगंज के थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है। हादसे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया। रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘जिला उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना से हुई लोगों की मौत पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।’’ राजभवन से जारी एक बयान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को सम्बल प्रदान करें।’’ राज्यपाल ने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार समाचारउत्तर प्रदेशUnnao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र