लाइव न्यूज़ :

लखनऊः 25 संगीन मामलों में आरोपी, राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 9, 2020 14:20 IST

साथियों के साथ लूट, डकैती, हत्या, चोरी, बलवा, कूट रचित दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पना, सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, अवैध मिट्टी का खनन, अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार व उनकी जमीन पर कब्जा करना, मादक द्रव्यों का सेवन व तस्करी करके धनोपार्जन कर संपत्ति अर्जित की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पीजीआई के चिरैया बाग इलाके का रहने वाला राम सिंह यादव एक कुख्यात शातिर अपराधी है। पुलिस ने 25 संगीन मामलों के आरोपी राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।राम सिंह यादव ने अपने परिजनों के नाम से संपत्ति अर्जित की जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस ने 25 संगीन मामलों के आरोपी राम सिंह यादव की 83 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पीजीआई के चिरैया बाग इलाके का रहने वाला राम सिंह यादव एक कुख्यात शातिर अपराधी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गिरोह बनाकर अपने साथियों के साथ लूट, डकैती, हत्या, चोरी, बलवा, कूट रचित दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पना, सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, अवैध मिट्टी का खनन, अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार व उनकी जमीन पर कब्जा करना, मादक द्रव्यों का सेवन व तस्करी करके धनोपार्जन कर संपत्ति अर्जित की।

उन्होंने बताया कि राम सिंह यादव ने अपने परिजनों के नाम से संपत्ति अर्जित की जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं है। पांडेय ने बताया कि राजधानी के मोहनलाल गंज और पीजीआई पुलिस थाने में यादव के खिलाफ 25 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसकी 83 करोड़ 16 लाख 17 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यादव व उसके गिरोह के सदस्यों के अपराधिक कृत्यों का आम लोगों में इतना भय व्याप्त है कि इसके विरुद्ध कोई भी व्यक्ति सूचना थाने में या उच्चाधिकारियों को देने का साहस नहीं करता।

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप