लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर, यूपी सीएम ने शोक व्यक्त किया

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2022 11:05 IST

हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में अधिकारी मोतीलाल सिंह की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर है...

Open in App
ठळक मुद्देएसडी मोतीलाल सिंह बस्ती जिले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यात्रा कर रहे थे। मोतीलाल सिंह के साथ गाड़ी में उनकी पत्नी भी मौजूद थीं जो गंभीर रूप से घायल हुई हैं।सिंह की पत्नी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। 

बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के तहत विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) की शुक्रवार को बस्ती के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

ANI के मुताबिक, मुख्यमंत्री के ओएसडी मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी और कार चालक के साथ उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यात्रा कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में अधिकारी मोतीलाल सिंह की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर है और बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक जानवर को बचाने में मोतीलाल की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय के मोतीलाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्विटर पर लिखा, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ॐ शांति!

मोतीलाल सिंह नगर निगम में अपर नगर अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। वे फिलहाल गोरखनाथ मंदिर में सेवा कर रहे थे। मोतीलाल सिंह मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय और जनता दरबार से लेकर मंदिर में आने वाली सभी समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण में भी बड़ी भूमिका निभाते थे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत