लाइव न्यूज़ :

बिहार में आज होगी यूपी CM योगी आदित्यनाथ की एंट्री, अगले दो दिन में इन जगहों पर करेंगे 6 चुनावी रैलियां

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2020 07:45 IST

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार की सुबह लखनऊ हवाईअड्डे से बिहार के पटना के लिए प्रस्‍थान करेंगे। पटना से हेलीकॉप्‍टर से वह कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जद यू-भाजपा गठबंधन के उम्‍मीदवार के पक्ष में जनसभा करने जाएंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्‍यनाथ मंगलवार और बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। CM योगी अगले दो दिन में छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार और बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। मुख्‍यमंत्री मंगलवार को वहां तीन जबकि बुधवार को भी तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। संबंधित आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार की सुबह लखनऊ हवाईअड्डे से बिहार के पटना के लिए प्रस्‍थान करेंगे। पटना से हेलीकॉप्‍टर से वह कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जद यू-भाजपा गठबंधन के उम्‍मीदवार के पक्ष में जनसभा करने जाएंगे ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा अरवल जिले के अरवल विधानसभा क्षेत्र में दोपहर को शुरू होगी जबकि तीसरी जनसभा रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में होगी। मुख्‍यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे तक लखनऊ वापस लौट आएंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार की सुबह भी पटना जाएंगे जहां से वह अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करने हेलीकॉप्‍टर से जाएंगे और शाम तक वापस लखनऊ लौट आएंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को मुख्‍यमंत्री पटना पहुंचेंगे जहां से वह जमुई जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्‍यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे जमुई जिले के जमुई हाईस्‍कूल स्‍टेडियम में जमुई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-जदयू गठबंधन के उम्‍मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जमुई के बाद वह अपराह्न एक बजे भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी तीसरी जनसभा पटना जिले के पलिगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ढाई बजे से शुरू होगी। इसके बाद शाम को उनकी लखनऊ वापसी होगी। सूत्रों ने कहा कि आगे भी बिहार में मुख्‍यमंत्री की जनसभाएं प्रस्‍तावित हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी