लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: योगी ने कहा, आकांक्षाओं को पूरा करने, समग्र आर्थिक विकास और समाज के हर तबके को आगे बढ़ाने वाला बजट

By भाषा | Updated: July 5, 2019 14:25 IST

देश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 55 साल लगे बाकी प्रगति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट ने पूरी समग्रता के साथ देश की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की झलक पेश की है। देश जब अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा होगा, तब इस देश में हर परिवार के पास अपना मकान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री सम्मान निधि का दायरा बढ़ाने और वर्ष 2024 तक 'हर घर नल' योजना की घोषणा किया जाना अहम बात है। प्रधानमंत्री मोदी का और आजादी के बाद पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश वार्षिक बजट का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिया और इसे देश को समग्र विकास की ओर ले जाने वाला बताया। योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिहाज से शानदार बजट है।

साथ ही यह देश की आकांक्षाओं को पूरा करने, समग्र आर्थिक विकास और समाज के हर तबके को आगे बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिये गौरव की बात है कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 2.7 हजार अरब डॉलर की हो गई है। अब अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने का लक्ष्य है।

देश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 55 साल लगे बाकी प्रगति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट ने पूरी समग्रता के साथ देश की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की झलक पेश की है। देश जब अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा होगा, तब इस देश में हर परिवार के पास अपना मकान होगा।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ 95 लाख लोगों को आवास दिलाने, व्यक्तिगत शौचालय, हर परिवार को बिजली देने, अपना रसोई गैस कनेक्शन, पूरे देश के लिये 'वन नेशन वन ग्रिड' साकार करने का लक्ष्य, ठेला और खोमचा लगाने वाले तीन करोड़ उद्यमियों के लिये पेंशन की स्कीम लेकर आने, प्रधानमंत्री सम्मान निधि का दायरा बढ़ाने और वर्ष 2024 तक 'हर घर नल' योजना की घोषणा किया जाना अहम बात है।

योगी ने कहा कि वह इस बजट के लिये प्रधानमंत्री मोदी का और आजादी के बाद पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हैं। 

टॅग्स :बजट 2019संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणमोदी सरकारयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव