लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा 300 सीटों पर जीत दर्ज करेगी

By भाषा | Updated: May 19, 2019 20:32 IST

योगी ने गोरखपुर में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में विश्वास जताया कि भाजपा अपने बलबूते पर 300 लोकसभा सीटें जीतेगी और सहयोगियों की सीटों को जोड़ लें तो 400 के संख्या बल के साथ केन्द्र में फिर से मोदी सरकार बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 80 में से 74 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।योगी ने गोरखपुर में झूलेलाल मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि भाजपा को पूरे देश में अपने बलबूते 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और राजग के सहयोगियों को मिलाकर कुल 400 सीटों के साथ केन्द्र में फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

योगी ने गोरखपुर में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में विश्वास जताया कि भाजपा अपने बलबूते पर 300 लोकसभा सीटें जीतेगी और सहयोगियों की सीटों को जोड़ लें तो 400 के संख्या बल के साथ केन्द्र में फिर से मोदी सरकार बनेगी।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 80 में से 74 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। इस बीच, योगी द्वारा मतदान के फौरन बाद मीडिया को ऐसे दावे भरे बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने के सवाल पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा ''हमें अभी तक इस सिलसिले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर हम जिला प्रशासन से रिपोर्ट मंगाएंगे।'' योगी ने गोरखपुर में झूलेलाल मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डाला।

उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव है, जो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के इर्द—गिर्द ही टिका रहा। आजादी के बाद पहली बार जातिवाद और वंशवाद की बाधाएं टूट गयी हैं। तेलुगुदेशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात किये जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पिटे हुए मोहरे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019गोरखपुरयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'