लाइव न्यूज़ :

'मिट्टी में मिला दूंगा': अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का पुराना बयान हुआ ट्रेंड

By रुस्तम राणा | Updated: April 13, 2023 21:25 IST

अतीक अहमद के बेटे असद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक महीने पुराना बयान 'मिट्टी में मिला देंगे' एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी का एक महीने पुराना बयान 'मिट्टी में मिला देंगे' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है25 फरवरी को सीएम विधानसभा में बजट सत्र को संबोधित करने के दौरान दिया था यह बयानअतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम के एनकाउंटर में मारे गिराए जाने के बाद ट्रेंड हुआ बयान

नई दिल्ली: उमेश पाल हत्याकांड में वांछित खूंखार गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक महीने पुराना बयान 'मिट्टी में मिला देंगे' एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित कर रहे थे, और उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव के साथ आमने-सामने होने के दौरान, उन्होंने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यादव पर उंगली उठाते हुए कहा था, "क्या यह सच नहीं है कि अतीक अहमद, जिस पर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है, समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया का हिस्सा है, और उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है, इसी हाऊस में कह रहा हूं इसी माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।  

अतीक अहमद के बेटे असद के साथ उमेश पाल हत्याकांड का सह आरोपी गुलाम भी मुठभेड़ में मारा गया। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर झांसी में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे और उसके सहयोगी की हत्या के लिए "फर्जी मुठभेड़" करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल राज्य में व्याप्त वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को अदालतों पर विश्वास नहीं है और वह कानून को अपने हाथ में ले रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए यह तय करना सही नहीं है कि कौन सही या गलत है और यह तय करें कि किसे जीना चाहिए या मरना चाहिए। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसकी जाँच की मांग की है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअतीक अहमदup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं