लाइव न्यूज़ :

उप्र : मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव, उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:54 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से बचाव तथा उपचार की व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जनपद लखनऊ और मेरठ पर विशेष ध्यान देकर इन जिलों की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है इसलिए हर स्तर पर पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिक संक्रमण दर वाले जनपदों में कोविड-19 से बचाव तथा उपचार की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल विश्वविदयालय) की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नियमित तौर पर मरीजों को देखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इस सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। आमजन को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी जाए। साथ ही शादी समारोह में कोई व्यवधान न उत्पन्न किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा