लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनाव: भाजपा ने मैनपुरी से रघुराज शाक्य को उतारा मैदान में, देंगे डिंपल यादव को टक्कर, देखिए पूरी लिस्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 15, 2022 12:35 IST

यूपी में लोकसभा और विधानसभा की रिक्त हुई सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने रघुराज शाक्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में लोकसभा और विधानसभा की उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की नामों की लिस्टमैनपुरी में सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव को टक्कर देंगे रघुराज शाक्य वहीं रामपुर सीट पर भाजपा ने आकाश सक्सेना को थमाया है टिकट

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के दिवंगत होने के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज शाक्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से सपा की ओर से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने दावा ठोंका है। वहीं आजम खान की अयोग्यता के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर आकाश सक्सेना को टिकट दिया है।

योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी द्वारा आप सभी को लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव 2022 हेतु प्रत्याशी बनाए जाने की हार्दिक बधाई एवं विजय की अग्रिम शुभकामनाएं।"

रामपुर के अलावा भाजपा ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से राजकुमार सैनी को टिकट द‍िया गया है। टिकट वितरण में सबसे दिलचस्प मामला मैनपुरी का माना जा रहा था। जहां जदयू समेत कई दलों ने भाजपा और बसपा से अपील की थी कि वो दिवंगत मुलायम सिंह की सीट से डिंपल यादव को वॉकओवर दे दें यानी की कोई भी दल सपा के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान न करें। 

लेकिन भाजपा ने इस तरह की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर के रहने वाले हैं, जहां से प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं।

रघुराज शाक्य शिवपाल सिंह यादव के बेहद खास माने जाते है। वह इटावा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे हैं। साल 1999 और 2004 में संसदीय पारी खेलने वाले रघुराज शाक्य साल 2012 में वे इटावा सदर से विधायक भी रहे हैं।माना जा रहा है कि भाजपा ने रघुराज शाक्य को मैदान में उतार कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट को कांटे बना दिया है। 

वहीं इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा असल में अखिलेश यादव को मैनपुरी तक ही समेटे रखना चाहती है और उसकी नजर मैनपुरी के साथ रामपुर और खतौली विधानसभा सीटों पर भी है। अब चूंकि रघुराज शाक्य के तौर पर मजबूत कैंडिडेट मैनपुरी में डिंपल यादव को चुनौती देगा तो माना जा रहा है कि मुकाबले के लिए स्वयं अखिलेश यादव को भी मैदान में उतरना होगा। 

वहीं दूसरी ओर सपा ने भाजपा की ओर से खड़े किये गये रघुराज शाक्य की दावेदारी को नकारते हुए कहा कि मैनपुरी दिवंगत मुलायम सिंह की पुरानी सीट है और चूंकि उन्हीं के निधन से सीट खाली हुई है तो मैनपुरी की जनता मुलायम सिंह की जगह उनकी बहू को ही देखना चाहेगी और डिंपल यादव के पक्ष में भारी मतदान करके उन्हें लोकसभा पहुंचाएगी।

टॅग्स :उपचुनावBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव