लाइव न्यूज़ :

UP Board Exam 2021: हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित, 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 मई तक बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2021 16:03 IST

UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं और इस दौरान कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया।लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं।10 जिलों में रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिए हैं।

UP Board Exam 2021: कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र ने भी इन कक्षाओं के लिए अपने राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 मई तक बंद रखने और उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित करने का फैसला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि प्रदेश में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं और इस दौरान कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (उप्र बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 20 मई तक टाल दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। अधिकारी ने बताया कि उप्र बोर्ड परीक्षाओं की नई समय सारणी पर मई के पहले हफ्ते में फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले बोर्ड की परीक्षाएं आठ मई से निर्धारित थीं। प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बुधवार को कहा था, ''हमारी परीक्षाएं 24 अप्रैल से निर्धारित थीं, जिनको हमने कोरोना का संक्रमण देखते हुए आठ मई से निर्धारित किया है। अभी हम प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। हम सम्यक परीक्षण के बाद इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ बैठने वाले भी थे लेकिन दुर्भाग्य से वह खुद ही कोरोना संक्रमित हो गये।'' उन्होंने कहा, ''हमारे 19 अधिकारी हैं, जो सीधे बोर्ड की परीक्षाओं से जुड़े होते हैं। उनमें से 17 संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

हमारे अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं। उनके स्वस्थ होते ही हम इस संबंध में विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उसके बाद हम आठ मई से होने वाली परीक्षा के संदर्भ में कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे।'' गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का प्रयागराज बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा शैक्षणिक बोर्ड है जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 57 लाख परीक्षार्थी प्रतिवर्ष परीक्षा देते हैं।

पश्चिम बंगाल ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं

पश्चिम बंगाल ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया है कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करायी जाएं या नहीं। कर्नाटक ने कहा कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करेगा। मेघालय ने भी कहा कि वह कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयार है लेकिन स्थिति की समीक्षा के बाद दसवीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लेगा।

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं की परीक्षा स्थगित करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गयी। यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है। इससे देशरभर में 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ेगा।

स्कूली परीक्षा के अन्य प्रमुख बोर्ड सीआईएससीई ने कहा है कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही फैसला लेगा। उसकी कक्षा दसवीं की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होने का कार्यक्रम है जबकि बारहवीं की परीक्षाएं पहले ही आठ अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। पिछले साल कोविड-19 महामारी और दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में भड़के दंगों के कारण परीक्षा आंशिक रूप से रद्द की गई थीं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में जारी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। राज्य के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी। महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कोई कदम उठाने के पहले 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के सीबीएसई के फैसले का अध्ययन करेगी और इस पर चर्चा करेगी।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से शुरू होने वाली अपनी हाई स्कूल (10 वीं) और हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊसीबीएसईमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी