लाइव न्यूज़ :

यूपीः राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, नेतृत्व परिवर्तन पर कहा-ऐसा कुछ नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 20:21 IST

भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना संबंधी सवाल पर कहा "ऐसा कुछ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।अभी तक राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी इसीलिए वह मिलने चले आए। सिंह ने कहा, ‘‘यह एक औपचारिक और व्यक्तिगत भेंट थी।’’

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना संबंधी सवाल पर कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन बहुत मजबूती के साथ चल रहे हैं। देश के अंदर सबसे मजबूत संगठन और सबसे लोकप्रिय सरकार उत्तर प्रदेश में ही काम कर रही है।’’

अभी तक राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थीः भाजपा नेता

राज्यपाल से मुलाकात के कारण के बारे में पूछे जाने पर भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया, ‘‘पार्टी का उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अभी तक राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी इसीलिए वह मिलने चले आए।’’ इस सवाल पर कि यह मुलाकात कहीं प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तो नहीं हुई, सिंह ने कहा "यह एक औपचारिक और व्यक्तिगत भेंट थी।"

इस सवाल पर कि मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं, भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा "पद खाली हैं लेकिन यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। खाली पदों को लेकर मुख्यमंत्री उचित समय पर अपना निर्णय लेंगे।" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित सवालों को टाल गए।

वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक की

गौरतलब है कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने पिछले हफ्ते राजधानी लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा प्रदेश के तमाम मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक की थी।

माना जा रहा था कि राज्य विधानसभा चुनाव से बमुश्किल आठ महीने पहले कोविड-19 महामारी प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार के प्रति अदालतों के कड़े रुख से उत्पन्न असहज स्थितियों तथा कुछ अन्य कारणों से प्रदेश में सरकार और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। हालांकि सिंह ने इसे ‘‘कपोल कल्पना’’ करार दिया था। बहरहाल, सिंह के शनिवार को अचानक दोबारा लखनऊ पहुंचने से कयासों का दौर फिर से शुरू हो गया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथलखनऊनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल