लाइव न्यूज़ :

यूपी के बिसौली में छात्रों से भरी स्कूल बस खाई में गिरी, 12 से अधिक बच्चे घायल, अभिभावकों ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: December 13, 2022 11:53 IST

बिसौली के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बचाव और राहत कार्य लगातार चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल बस में कमियां और उसके चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

बदायूँः उत्तर प्रदेश में बदायूं के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और स्थानीय नागरिकों ने दौड़कर बस के अंदर फसे बच्चों को बाहर निकाला।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल बस में कमियां और उसके चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे बिसौली थाना क्षेत्र स्थित भटपुरा पिनेकल स्कूल की बस नौलीहराथपुर मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 12 बच्चों को चोटें आई हैं लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।

बिसौली के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बचाव और राहत कार्य लगातार चल रहे हैं। सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल बस में कमी और चालक की लापरवाही के आरोप की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे