लाइव न्यूज़ :

मोनिका से शादी करने सुहैल पहुंचे कोर्ट, हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस के सामने ही कपल से की मारपीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2018 11:42 IST

इन दोनों की शादी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूरी दी थी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए हिंदूवादी संगठनों ने इसके विरोध में हंगामा किया। 

Open in App

लखनउ, 7 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिंदूवादी संगठनों ने दो अलग धर्म के लोगों की शादी करने की बात को लेकर हंगामा किया है। यहां दो विभिन्न धर्म के एक जोड़े  बिजनौर के एडीएम कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर कराने पहुंचे थे। इस शादी की खबर जैसे ही हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगों को मिली, वह फौरन घटना स्थल पर पहुंच गए। 

कोर्ट परिसर में पुलिस के सामने ही  हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया।  इस दौरान इन लोगों ने युवक के साथ बदसलूकी भी की। चंडीगढ़ की रहने वाली युवती मोनिका और बिजनौर के जलालाबाद का रहने वाला युवक सुहैल शादी करने के लिए बिजनौर एडीएम कोर्ट पहुंचे थे। इन दोनों की शादी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूरी दी थी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए हिंदूवादी संगठनों ने इसके विरोध में हंगामा किया। 

बुराड़ी कांड में नया ट्विस्ट, नहीं था सुसाइड का प्लान, ललित के भाई ने की थी फंदा छुड़ाने की कोशिश

कोर्ट परिसर में बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस इस कपल को थाने लेकर चली गई। लेकिन विरोध कर रहे लोग इस बात के लिए थाने भी पहुंच गए।  लगातार इस शादी का विरोध करने लगे। खबरों के मुताबिक शादी का विरोध कर रहे लोगों ने सुहैल के साथ आई महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। थाने में पुलिसकर्मी भी इन महिलाओं को डांटते दिखाई दिए। दरअसल महिलाएं हिंदू संगठनों का विरोध कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने महिलाओं को ही डांटना शुरु कर दिया।

वहीं सुलैह के साथ शादी रजिस्टर कराने आई महिला मोनिका का कहना है, वह दोनों एक दूसरे को 5 साल से जानते हैं और प्यार करते हैं। इसके बाद ही उन्होंने शादी का फैसला किया है। शादी के दौरान हंगामा को देखते हुए कपल ने हाईकोर्ट ने सुरक्षा मांगी थी। जिसके बाद भी इनके साथ मारपीट की गई है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी