लाइव न्यूज़ :

यूपी: पुलिस पर हमला करने के मामले में मंत्री, भाजपा विधायक समेत 74 बरी, 2014 में मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने पर हुआ था विवाद

By विशाल कुमार | Updated: January 12, 2022 08:55 IST

राज्य सरकार ने मामले को वापस लेने के लिए मुरादाबाद की एक स्थानीय अदालत में एक आवेदन भी दायर किया था। अदालत ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया और मामला लंबित रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायती राज के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा विधायक रितेश कुमार गुप्ता सहित 74 आरोपी बरी।इन सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।सरकार ने मामला वापस लेने के लिए अदालत में एक आवेदन दिया था लेकिन मामला लंबित रहा।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा विधायक रितेश कुमार गुप्ता और 72 अन्य को साल 2014 में पुलिस पर हमले के आरोप से बरी कर दिया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी पर आरोप था कि एक लाउडस्पीकर हटाने के मामले में मुरादाबाद पुलिस के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान जब पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तब इन्होंने उन पर हमला कर दिया था। इन सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

मुरादाबाद में सरकारी वकील मोहनलाल ने कहा कि इस मामले में कुल 82 आरोपी थे। उनमें से छह की सुनवाई के दौरान मौत हो गई. अदालत ने दो आरोपियों की फाइलें अलग कर लीं. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता ने मंगलवार को भूपेंद्र सिंह चौधरी और रितेश गुप्ता समेत 74 लोगों को बरी कर दिया। इस दौरान अदालत ने 24 गवाहों के बयान दर्ज किए।

मुरादाबाद के सरकारी जिला वकील नीतिन गुप्ता ने कहा कि अभी हमें आदेश की प्रति नहीं मिली है। फैसले को देखने के बाद अपील करने के बारे में विचार किया जाएगा।

बता दें कि, यह मामला जून, 2014 का है. सरकारी वकील के अनुसार, मुस्लिम-बहुल अकबरपुर चेंद्री गांव में पुलिस ने कथित तौर पर एक मंदिर से लाउडस्पीकर हटा दिया था जिसके बाद मुरादाबाद के कंठ इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने दावा किया कि लाउडस्पीकर को इलाके में अशांति पैदा करने की शिकायत मिलने के बाद हटा दिया गया था।

राज्य सरकार ने मामले को वापस लेने के लिए मुरादाबाद की एक स्थानीय अदालत में एक आवेदन भी दायर किया था। अदालत ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया और मामला लंबित रहा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमBJPमुरादाबादयोगी आदित्यनाथकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील