लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा सत्रः विपक्ष ने किया हंगामा, सपा वालों लाल टोपी, बसपा विधायक नीले और कांग्रेस सदस्य सफेद टोपी पहने थे

By भाषा | Updated: February 13, 2020 16:58 IST

खास बात यह रही कि आज सपा सदस्य जहां अपनी पार्टी की परंपरागत लाल टोपी लगाए हुए थे, वहीं बसपा सदस्य नीली टोपी और कांग्रेस सदस्य सफेद टोपी पहने हुए थे। विपक्षी सदस्यों के हाथ में पोस्टर थे, जिन पर किसानों की समस्या, रसोई गैस के बढे़ दाम, कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, महंगाई, सीएए और एनआरसी वापस लेने, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारे लिखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण जारी रखा।सामूहिक बलात्कारियों की ये सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी, कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र गुरुवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने पर जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करना शुरू किया, विपक्षी सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्य आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे।

खास बात यह रही कि आज सपा सदस्य जहां अपनी पार्टी की परंपरागत लाल टोपी लगाए हुए थे, वहीं बसपा सदस्य नीली टोपी और कांग्रेस सदस्य सफेद टोपी पहने हुए थे। विपक्षी सदस्यों के हाथ में पोस्टर थे, जिन पर किसानों की समस्या, रसोई गैस के बढे़ दाम, कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, महंगाई, सीएए और एनआरसी वापस लेने, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारे लिखे थे।

पोस्टर भी पार्टी के रंगों से ही रंगे थे जहां सपा वालों के पोस्टर लाल कागज पर तो बसपा वाले नीले तथा कांग्रेस सदस्य सफेद कार्टशीट पर पोस्टर बनाकर लाये थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को यह पहला संबोधन था। विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण जारी रखा।

इस दौरान विपक्षी सदस्य ''रसोई गैस के दामों में, बेतहाशा वृद्धि वापस लो, सामूहिक बलात्कारियों की ये सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, भाजपा सरकार मस्त है, महंगाई डायन खाए जात है, सीएए एनआरसी वापस लो, दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दो, धरने पर बैठी महिलाओं पर लाठीचार्ज बंद करो, किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, भाजपा सरकार खा गई रोजगार, नौजवान हो गए बेरोजगार, आजमगढ़ बिलरियागंज के लोगों को इंसाफ दो'' जैसे नारे लगा रहे थे।

राज्यपाल का अभिभाषण करीब एक घंटे चला, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सदन में मौजूदगी के बीच उनकी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विपक्षी सदस्यों के शोरगुल और नारेबाजी के बीच राज्यपाल का भाषण सुनायी नहीं दे रहा था लेकिन उन्होंने हंगामे से विचलित हुए बिना अपना अभिभाषण पूरा किया। सदन की बैठक शुरू होने से पहले सपा सदस्य हाथ में पोस्टर लिये विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबीएसपीकांग्रेससमाजवादी पार्टीमायावतीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए