लाइव न्यूज़ :

UP Assembly elections: अखिलेश यादव के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगी सीएम ममता, 8 फरवरी को लखनऊ और वाराणसी में करेंगी वर्चुअल रैली

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2022 19:55 IST

UP Assembly elections: समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा लिए प्रचार करें।

Open in App
ठळक मुद्देनंदा सोमवार को उत्तर प्रदेश से लौटे और बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की।भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वह अभूतपूर्व थी।अखिलेश यादव से पहले कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

UP Assembly elections: समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि ममता बनर्जी लखनऊ और वाराणसी में होने वाली वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के लिए 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए प्रचार करेंगी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस उस राज्य में चुनाव नहीं लड़ेगी। सपा के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने मंगलवार को यह बात कही। उत्तर प्रदेश से सोमवार को लौटे नंदा ने इस मुद्दे पर बनर्जी के साथ उनके आवास पर एक घंटे तक बैठक की।

नंदा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी और भाजपा के खिलाफ लड़ाई में समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी। ममता बनर्जी लखनऊ और वाराणसी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल प्रचार करेंगी। वह आठ फरवरी को लखनऊ में होंगी और एक वर्चुअल प्रचार में शामिल होंगी। वह फिर अखिलेश जी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगी।" उन्होंने कहा कि बनर्जी फरवरी के अंत में वाराणसी का भी दौरा करेंगी, लेकिन तारीख अभी तय नहीं हुई है।

नंदा ने कहा, "वह (बनर्जी) एक वर्चुअल बैठक के लिए वाराणसी जाएंगी।" उन्होंने कहा कि कोविड रोधी प्रतिबंधों के कारण चुनाव प्रचार अधिकांशत: वर्चुअल रूप से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरणों में 10 फरवरी से सात मार्च तक मतदान होगा।

नंदा ने कहा, “ममता बनर्जी एक मजबूत नेता हैं और जिस तरह से उन्होंने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उसे हराया, वह पूरे विपक्ष के लिए एक सबक है। उनकी लड़ाई अभूतपूर्व थी। पूरे देश ने उस लड़ाई को देखा जो उन्होंने भाजपा के रथ के खिलाफ लड़ी थी।"

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव के ममता बनर्जी के साथ अच्छे संबंध हैं और वह जनवरी 2019 में तृणमूल कांग्रेस की मुखिया द्वारा आयोजित विपक्ष की एक बड़ी बैठक में भी शामिल हुए थे। पूर्ववर्ती वाम मोर्चा शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक सेवा करनेवाले मत्स्य मंत्रियों में से एक नंदा ने 2010 में अपनी पश्चिम बंगाल सोशलिस्ट पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022ममता बनर्जीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीटीएमसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील