लाइव न्यूज़ :

UP Assembly elections: सपा ने लखनऊ की 6 सीटों समेत 10 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2022 14:26 IST

UP Assembly elections:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन तथा किराना स्टोर खोला जाएगा और कैंटीन में दस रुपये में समाजवादी थाली मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगरीबों और श्रमिकों के लिए समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर खोले जाएंगे।मनरेगा की तर्ज पर शहरी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।बेटी, बहन और मां के लिए वह विशेष योजना लेकर आएंगे।

UP Assembly elections: समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सभी 6 सीटों समेत 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। लखनऊ कैंट से राजू गांधी मैदान में उतरेंगे। सुल्तानपुर के इसौली से ताहिर खान पर दांव खेला गया है। रायबरेली के बछरांवा से श्याम सुंदर भारती को टिकट दिया गया है।

बख्शी का तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा और बबेरू से विश्वभर यादव को टिकट दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को ट्विटर पर सूची जारी की। लखनऊ में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा।

मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास 76,015 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन और 5.34 लाख रुपये से अधिक की व्यायाम मशीन है। सपा प्रमुख के पास कोई हथियार नहीं है। अखिलेश (और उनकी पत्नी डिंपल और बेटी अदिति की) की कुल संपत्ति 40.14 करोड़ रुपये से अधिक है।

डिंपल यादव के पास 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर और 2,774 ग्राम से अधिक वजन के सोने के गहने, 203 ग्राम मोती), 127.75 कैरेट का हीरा है जिसकी कीमत 59,76,687 रुपये है। सपा प्रमुख पति-पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। अखिलेश यादव की कुल चल संपत्ति 8.43 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि डिंपल की 4.76 करोड़ रुपये से अधिक है।

अखिलेश, डिंपल और अदिति की चल संपत्ति 13.30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है, जबकि डिंपल के पास 9.61 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उनकी कुल अचल संपत्ति 26.83 करोड़ रुपये से अधिक है। सपा प्रमुख पर 28.97 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है, जबकि पत्नी पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"