लाइव न्यूज़ :

UP Assembly elections: बीजेपी ने दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, बहेड़ी से छत्रपाल सिंह गंगवार और भोजीपुरा से बहोरन लाल मौर्य को दिया टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2022 18:58 IST

UP Assembly elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही कुल 107 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है। पहली सूची में 20 विधायकों के टिकट भी काटे गए थे।

UP Assembly elections:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने बरेली जिले की बहेड़ी से दो बार के विधायक और राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार और इसी जिले की भोजीपुरा से विधायक बहोरन लाल मौर्य को फिर से टिकट दिया है।

भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों नेताओं के नाम पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही पार्टी अबतक कुल 109 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। ज्ञात हो कि भाजपा ने इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही कुल 107 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था।

पार्टी ने गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को और सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की थी। पार्टी ने पहली सूची में जिन 107 सीटों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा की थी, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।

गोरखपुर में छठे चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है। पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 20 विधायकों के टिकट भी काटे गए थे। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है।

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अकेले 312 और उसके सहयोगियों को 13 सीटों पर जीत मिली थी। सत्ता गंवाकर प्रमुख विपक्षी दल बनी समाजवादी पार्टी सिर्फ 47 सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022BJPउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर