लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Election: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- ऐसे जीतेंगे 300 सीट, जानें क्या है समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 17, 2021 15:47 IST

UP Assembly Election:अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा कि हम 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाएंगे, यूपी सरकार ने कहा कि एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाएगी, लेकिन भारत भूख सूचकांक में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से पीछे है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे यूपी में हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी सरकार गलत दिशा में काम कर रही है।अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश को योग्य सरकार चाहिए, योगी सरकार नहीं।

UP Assembly Election: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को योगी और केंद्र सरकार पर हमला किया। सपा चाहती है कि जातिगत जनगणना हो। केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान नेता जी (मुलायम सिंह यादव), लालू यादव और दक्षिण भारत के प्रमुख नेताओं ने आचरण करने की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) 300 सीट पर जीत दर्ज करेगी। सपा प्रमुख ने इसका समीकरण भी बताया। ऐसी बात सुनने में आ रही है कि भाजपा अपने 150 विधायकों का टिकट काटने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ राज्य विधानसभा में 100 विधायक धरने पर बैठ गए थे। हमारे पास पहले से ही 50 विधायक हैं। इसलिए गणना सरल है, हमने 300 सीटों को पार कर लिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा कि हम 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाएंगे, यूपी सरकार ने कहा कि एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाएगी, लेकिन भारत भूख सूचकांक में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से पीछे है। सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे यूपी में हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी सरकार गलत दिशा में काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश को योगी सरकार नहीं, योग्य सरकार चाहिए : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश को योग्य सरकार चाहिए, योगी सरकार नहीं। सपा मुख्यालय में रविवार को यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता हरिकिशोर तिवारी, मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा और उनके समर्थकों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि '' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पास कोई काम नहीं है, भाजपा सरकार सिर्फ नाम बदलना, रंग बदलना, नेम प्लेट बदलवाना, स्‍टूल पर बिठाना, होर्डिंग लगवाना, गंगा जल छिड़कवाना, कार पलटवाना, फोटो हटवाना, गड्ढों की जगह जेब भरना जानती है।''

यादव ने कहा, ''ये मिलावट वाले, झूठ बोलने वाले, धुआं उड़ाने वाले और टायर चढ़ाने वाले लोग हैं और जनता इनसे बहुत नाराज है, प्रदेश को योग्य सरकार चाहिए, योगी सरकार नहीं। '' सपा अध्यक्ष ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि लखनऊ के साथ-साथ कई जगह पेट्रोल सौ रुपये के पार हो गया।

जनता को हर चीज महंगी खरीदनी पड़ रही है,जनता परेशान है और ऐसे में भाजपा को लोगों के प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए।’’ उन्होंने जातीय जनगणना कराने की मांग दोहराई और कहा कि कांग्रेस की सरकार के वक्त भी नेता जी (मुलायम सिंह यादव), लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने जातीय जनगणना कराने की मांग की थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवयोगी आदित्यनाथBJPबीएसपीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा