लाइव न्यूज़ :

यूपी: अलीगढ़ में मांस निर्यात फैक्ट्री हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का आरोप

By भाषा | Updated: May 22, 2022 12:57 IST

पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि यहां जवां थाना क्षेत्र में स्थित मांस निर्यात फैक्ट्री ‘हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट’ की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं और इकाई के 37 कर्मचारियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमांस निर्यात फैक्ट्री ‘हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट’ की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं।37 कर्मचारियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने 420 (जालसाजी) और 120 बी (साजिश) समेत आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अलीगढ़ (यूपी):अलीगढ़ शहर की एक प्रमुख मांस निर्यात इकाई के 37 कर्मचारियों को पशु क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि यहां जवां थाना क्षेत्र में स्थित मांस निर्यात फैक्ट्री ‘हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट’ की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं और इकाई के 37 कर्मचारियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसने बताया कि दिल्ली में रहने वाले इकाई के मालिक और उसके दो शीर्ष अधिकारी, जो छापेमारी के समय मौके पर मौजूद नहीं थे, उनके खिलाफ भी पुलिस ने 420 (जालसाजी) और 120 बी (साजिश) समेत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने पशुओं को अवैध रूप से काटने में इस्तेमाल होने वाले आठ चाकू जब्त किए हैं। उसने बताया कि पशुओं के बड़ी मात्रा में मांस को कथित तौर पर अस्वच्छ परिस्थितियों में फर्श पर बिखरा पाया गया और उसके नमूने परीक्षण के लिए लखनऊ की सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़up police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम