लाइव न्यूज़ :

Kashi Vishwanath मंदिर को PM Modi की मां के वजन के बराबर 37 किलो सोने से मढ़ा, जानें किस नमो फैन ने चमकाया मंदिर

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 11:05 IST

जानकारी के मुताबिक, यह श्रद्धालु पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन है इसलिए उसने इस तरीके का दान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक श्रद्धालु ने पीएम मोदी के मां की वजन के बराबर सोना दान दिया है।उसने यह दान काशी विश्वनाथ मंदिर में दिया है।श्रद्धालु ने अपनी पहचान गोपनीय रखी है।

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में एक श्रद्धालु ने पीएम मोदी के मां के वजन के बराबर सोना दान दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह श्रद्धालु पीएम मोदी का बड़ा फैन है और यह दक्षिण भारत का रहने वाला है। जब इस श्रद्धालु की पहचान करने की कोशिश की गई तो पता चला कि उसने अपने पहचान को गोपनीय रखा है। आपको बता दें कि मंदिर की दीवारों में सोना मढ़ने के बाद उसके अभिषेक के लिए सबसे पहले पीएम मोदी ही पहुंचे थे। काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों पर सोना मढ़ने से एक तरफ मंदिर जहां सुंदर लग रहा है वहीं इससे श्रद्धालु भी बहुत खुश हैं। 

37 किलो सोना से बना है मंदिर का गर्भगृह

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण भारत के इस श्रद्धालु ने काशी विश्वनाथ मंदिर में 37 किलो सोना दान दिया है। इस सोने की वजन पीएम मोदी की मां हीराबेन के वजन के बराबर है। इस सोने को मंदिर के गर्भगृह में मढ़वाया गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ने करीब 3 महीने पहले ही मंदिर का दौरा किया था और मंदिर प्रशासन से पूछा था कि गर्भगृह की दीवारों पर कितना सोना लगेगा। इसके बाद उसने अपनी पहचान न बताने के शर्त पर ही मंदिर में सोना दान देने की बात कही थी। 

ऐसे पहुंचाई गई थी सोने की प्लेट

बताया जा रहा है कि मंदिर तक सोने की प्लेट एक ट्रक द्वारा पहुंचाया गया है। इसके लिए दिल्ली की एक संस्था की मदद ली गई थी। आपको बता दें कि इसके बाद अब केवल स्वर्ण शिखर से नीचे बचे हिस्सों और चौखट को सोने में बदलने की जरूरत है जिसमें करीब 24 किलो सोना और लगेगा। इसके लिए भी महाशिवरात्रि के बाद काम शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है। 

टॅग्स :भारतKashiमोदीसोने का भावGold Rate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब