लाइव न्यूज़ :

यूपी: रेप केस दर्ज कराने पहुंची 13 वर्षीय पीड़िता के साथ थाना प्रभारी ने कथित तौर पर रेप किया, फरार थाना प्रभारी निलंबित

By विशाल कुमार | Updated: May 4, 2022 09:47 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके साथ चार लोगों ने बलात्कार किया, जिसके बाद वह एक रिश्तेदार के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने गई थी। आरोपी थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के ललितपुर का मामला।13 वर्षीय बलात्कार पीड़िता एक रिश्तेदार के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने गई थी।आरोपी थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज को निलंबित कर दिया गया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक 13 वर्षीय पीड़िता के साथ कथित तौर पर पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने दोबारा बलात्कार किया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके साथ चार लोगों ने बलात्कार किया, जिसके बाद वह एक रिश्तेदार के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने गई थी।

आरोपी थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। ललितपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के अनुसार, वह फरार है और पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की के पिता द्वारा मंगलवार को दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया कि बीते 22 अप्रैल को चार लोग उसे बहकाकर भोपाल ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ चार दिनों तक बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे वापस उसके गांव ले आया और कथित तौर पर भागने से पहले उसे संबंधित पुलिस थाने में छोड़ दिया।

एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी थाना प्रभारी ने लड़की को उसकी मौसी को सौंप दिया और कहा कि उसे बयान दर्ज करने के लिए अगले दिन पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। अगले दिन, आरोपी अधिकारी लड़की को उसकी मौसी की उपस्थिति में थाने के एक कमरे के अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

एफआईआर में किशोरी की मौसी को भी आरोपी बनाया गया है। ललितपुर पुलिस ने कहा कि उन्होंने अधिकारी पर बलात्कार और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत आरोप लगाया है।

ललितपुर के पुलिस प्रमुख निखिल पाठक ने एक बयान में कहा कि थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और एक नामित अपराधी होने के कारण हमने उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया है। एक एनजीओ लड़की को मेरे ऑफिस ले आई। सूचना मिलने के बाद, मैंने सुनिश्चित किया कि मामला दर्ज किया जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपनारी सुरक्षायोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण