लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: पीड़ित लड़की का परिवार लखनऊ में अस्पताल के बाहर धरने पर, चाचा को पैरोल दिलाने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 11:28 IST

परिवार ने साथ ही रविवार को दुर्घटना में मारी गई पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है। परिवार की मांग है कि जब तक पीड़िता के चाचा महेश सिंह को पैरोल पर छोड़ा नहीं जाता वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव की रेप पीड़ित लड़की का परिवार लखनऊ में अस्पताल के बाहर धरने परपरिवार की मांग- पीड़ित लड़की के चाचा को जल्द छोड़ा जाए, अंतिम संस्कार करने से किया इनकारपीड़ित के साथ रविवार को हुई थी सड़क दुर्घटना, अस्पताल में लड़ रही है जिंदगी की जंग

उन्नाव रेप पीड़ित के साथ सड़क हादसे के बाद अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे परिवार ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है। पीड़ित लड़की के परिजन लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठे हैं। पीड़ित परिवार ने बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़िता के चाचा महेश सिंह के भी जल्द रिहाई की मांग रखी है। 

परिवार ने साथ ही रविवार को दुर्घटना में मारी गई पीड़ित लड़की की चाची का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है। परिवार की मांग है कि जब तक पीड़ित लड़की के चाचा महेश सिंह को पैरोल पर नहीं छोड़ा नहीं जाता वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। महेश सिंह रायबरेली की जेल में बंद हैं। 

बता दें कि रविवार को जब उन्नाव रेप पीड़िता अपने दो महिला रिश्तेदारों और वकील के साथ रायबरेली जा रही थी, उसी दौरान सामने से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वकील और पीड़ित लड़की भी बुरी तरह घायल हो गये और वे अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे हैं। परिवार ने इस दुर्घटना को साजिश बताते हुए मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की है। पीड़ित लड़की की मां ने कहा है कि केस वापस लेने के लिए विधायक की ओर से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता की रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना की जांच सीबीआई को सौंपेने की सोमवार देर रात सिफारिश कर दी। प्रधान गृह सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना में आईपीसी की धारा 302,307, 506,120 के तहत दर्ज अपराध संख्या 305/2019 की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। इस बारे में एक औपचारिक अनुरोध भारत सरकार को भेजा गया है।   

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए