लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेपः सेंगर को फांसी मिले, पीड़िता की मां और बहन ने कहा- वह बाहर निकलेगा और हम लोगों को मार देगा

By भाषा | Updated: December 20, 2019 15:30 IST

पीड़िता की मां और बहन ने कहा कि फांसी नहीं हुई तो हम संतुष्‍ट नहीं है। कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें सेंगर के जेल में होने के बाद भी डर है। उन्होंने कहा कि यदि उसे फांसी नहीं होगी ‘‘तो वह बाहर निकलेगा और हम लोगों को मार देगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की बहन ने अपने चाचा के लिए सरकार से न्‍याय की मांग की है। बहन ने कहा कि उसके चाचा महेश सिंह को बरी किया जाय। कुलदीप सेंगर के इशारे पर उन्‍हें फर्जी मामलों में फंसा दिया गया है।

उन्नाव बलात्कार मामले में अदालत से दोषी करार दिए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता की बहन और मां ने शुक्रवार को कहा कि उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिये, जिससे उन्हें सम्‍पूर्ण न्‍याय मिल सके।

पीड़िता की मां और बहन ने कहा कि फांसी नहीं हुई तो हम संतुष्‍ट नहीं है। कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें सेंगर के जेल में होने के बाद भी डर है। उन्होंने कहा कि यदि उसे फांसी नहीं होगी ‘‘तो वह बाहर निकलेगा और हम लोगों को मार देगा।’’

पीड़िता की बहन ने अपने चाचा के लिए सरकार से न्‍याय की मांग की है। बहन ने कहा कि उसके चाचा महेश सिंह को बरी किया जाय। यदि सरकार बरी नहीं कर सकती है तो उन्‍हें जमानत दिलाई जाए। उन्होंने सेंगर पर आरोप लगाया कि उनके आदमी ''पैसा खिलाकर मेरे चाचा को न्‍याय पाने से वंचित कर रहे हैं। मेरे चाचा तो हमारे परिवार को न्‍याय दिलाने आए थे लेकिन कुलदीप सेंगर के इशारे पर उन्‍हें फर्जी मामलों में फंसा दिया गया है।''

उन्होंने चाचा पर लगे मुकदमों को फर्जी बताते हुए कहा कि सरकार को मुकदमे वापस लेना चाहिये, क्‍योंकि सारे मुकदमे फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि अभी चार मामले और हैं, उनमें भी हमें उम्‍मीद है कि हमें न्‍याय मिलेगा और आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी।

पीड़िता की बहन ने योगी सरकार और उत्तर प्रदेश की पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस उसे समय रहते न्‍याय दे देती तो आज उसका परिवार उसके साथ होता, लड़ाई में जिसे हम खो चुके हैं वह सारे जिंदा होते। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'