लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप मामला: आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा- CBI, कोर्ट पर पूरा भरोसा, सब राजनीतिक साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 20:50 IST

इससे पहले आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के सहयोगी सतीश सिंह के बेटे नवीन सिंह को सीबीआई टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 18 लोगों की सीबीआई टीम रविवार को पीड़िता के गांव पहुंची।

Open in App

उन्नाव गैंगरेप मामले के आरोपी व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीतापुर जिला जेल से दिल्ली ले जाया जा रहा है। सेंगर को कल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान सेंगर ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। 

एएनआई न्यूज एंजेसी के मुताबिक उन्नाव गैंगरेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि मैं बीजेपा का कार्यकर्ता था और मैं जिस दल में रहता हुं बहुत ईमानदारी से रहता हुं। मुझे कोर्ट और सीबीआई पर पूरा भरोसा है। सब राजनीतिक साजिश है। मेरी भगवान से कामना है कि वो (पीड़िता और वकील) ठीक हो जाएं।

इससे पहले आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के सहयोगी सतीश सिंह के बेटे नवीन सिंह को सीबीआई टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 18 लोगों की सीबीआई टीम रविवार को पीड़िता के गांव पहुंची। जहां विधायक के घर की तलाशी लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी पड़ताल किया।

सीबीआई टीम ने विधायक के घर पर मिले नौकरों और गांव के कई लोगों से पूछताछ की। सीबीआई ने उस कमरे की भी पड़ताल की जहां पीड़िता ने विधायक पर रेप करने का आरोप लगाया था। छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों को कई कमरों में ताला बंद मिला। जो कमरे नहीं खुले उनके तालों को तोड़कर सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने जांच नमूने एकत्र किए। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब