लाइव न्यूज़ :

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता सड़क हादसा: सीबीआई के आरोपपत्र में सेंगर के विरूद्ध हत्या का आरोप नहीं

By भाषा | Updated: October 12, 2019 05:51 IST

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में सेंगर और नौ अन्य के विरूद्ध आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या के प्रयास और डराने धमकाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Open in App

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता दुर्घटना मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और डराने धमकाने को लेकर आरोपपत्र दायर किया लेकिन उनके विरूद्ध हत्या का आरोप हटा दिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में सेंगर और नौ अन्य के विरूद्ध आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या के प्रयास और डराने धमकाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन लखनऊ में विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने सेंगर और अन्य सभी को आपराधिक साजिश एवं डराने धमकाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत आरोपी बनाया है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे से जुड़े ट्रक के ड्राइवर आशीष कुमार पाल पर लापरवाही से किसी को मौत के मुंह में धकेलने, किसी की जान जोखिम में डालकर उसे गंभीर चोट पहुंचाने, लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित भादंसं की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। इसी ट्रक ने कार में टक्कर मारी थी जिससे बलात्कार पीड़िता एवं उसके वकील बुरी तरह घायल हो गये तथा पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गयी।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

क्राइम अलर्टUnnao rape case: उन्नाव बलात्कार केस में दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बरी, 2019 सड़क दुर्घटना में राहत

भारतकुलदीप सेंगर के करीबी का पत्ता कटा, बलात्कार पीड़िता के राष्ट्रपति को पत्र लिखने के बाद भाजपा ने बदला उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया