लाइव न्यूज़ :

वैश्विक एजेंसी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय को माना भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:17 IST

Open in App

कलकत्ता विश्वविद्यालय को दुनिया के विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग (एआरडब्ल्यूयू) में भारत के सभी विश्वविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह जानकारी कलकत्ता विश्वविद्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को दी। अधिकारी ने कहा कि शंघाई रैंकिंग-एआरडब्ल्यूयू, 2021 में सभी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में कलकत्ता विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के बाद दूसरा स्थान मिला है। शंघाई रैंकिंग कंसल्टैंसी द्वारा जारी की गई एआरडब्ल्यूयू, 2021 एक प्रमुख एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त विभिन्न रैंकिंग में से एक है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट के जरिए कलकत्ता विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मियों तथा छात्रों को बधाई दी। विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि विश्वविद्यालय को यह अच्छी खबर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिली। उन्होंने कहा, ‘‘इस सफलता और अंतरराष्ट्रीय मान्यता को हमारे उत्कृष्ट संकाय, समर्पित शोधार्थियों, ईमानदार गैर-शिक्षण कर्मियों तथा हमारे मेधावी विद्यार्थियों के सतत प्रयासों के परिणाम के रूप में देखा जाना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर कहा, ‘‘यह बताकर अत्यंत खुश हूं कि 2021 ऐकडेमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज ने पश्चिम बंगाल सरकार को सूचना दी है कि कलकत्ता विश्वविद्यालय भारत में शीर्ष रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों में से एक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मियों और हमारे विद्यार्थियों को बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम