लाइव न्यूज़ :

आंदोलन की भविष्य की राह तय करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जारी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:46 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), चार दिसंबर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को यहां कई किसान नेता जुटे ताकि आंदोलन की भविष्य की राह तय करने पर चर्चा की जा सके।

हरियाणा और दिल्ली के बीच सिंघू बॉर्डर पर चल रही बैठक का इसलिए महत्व है कि तीनों विवाादस्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए हाल में केंद्र ने संसद में विधेयक पारित किया है।

पिछले वर्ष नवंबर से शुरू हुए किसान आंदोलन का केंद्र सिंघू बॉर्डर रहा है।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं अन्य स्थानों के किसान नेता वर्तमान में बंद कमरे में बैठक कर रहे हैं, जो दो घंटे से भी अधिक समय पहले शुरू हुई थी।

सोनीपत में जिस स्थान पर बैठक चल रही है, उसके बाहर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हैं। नेताओं की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन होने वाला है।

बाहर में लोहे की जंजीर पहने फुटपाथ पर 10-15 किसानों का समूह सांकेतिक प्रदर्शन कर रहा है और सरकार से एमएसपी की गारंटी की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि इस मांग के पूरा हुए बगैर किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के किसान शामिल हैं।

किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र को एमएसपी पर बनी समिति के लिए पांच नाम भेजने का निर्णय बैठक में किया जाएगा क्योंकि सरकार से उन्हें कोई औपचारिक संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

बहरहाल, किसानों का कहना है कि एसकेएम को समिति के लिए कोई नाम भेजने की जरूरत नहीं है और ‘‘एमएसपी पर गारंटी दी जानी चाहिए।’’

केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक पारित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब