लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगे अनोखे पोस्टर, मांगी बेटियों की सुरक्षा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2019 05:50 IST

वाराणसी में महिलाओं ने अपने घर के दरवाजे पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर पोस्टर लगाए हैं, जिस पर लिखा है, ‘सरकार सुरक्षा दें, क्योंकि… घर में बेटियां हैं।’

Open in App
ठळक मुद्दे इतना ही नहीं ये पोस्टर खुद महिलाओं ने ही जगह जगह चिपकाए भी हैं।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कांड के बाद महिलाओं ने अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए यह मुहिम चलाया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अनोखे पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों के जरिए  बेटियों की सुरक्षा गुहार लगाई है। वाराणसी में महिलाओं ने अपने घर के दरवाजे पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर पोस्टर लगाए हैं, जिस पर लिखा है, ‘सरकार सुरक्षा दें, क्योंकि… घर में बेटियां हैं।’ 

इतना ही नहीं ये पोस्टर खुद महिलाओं ने ही जगह जगह चिपकाए भी हैं। दरअसल  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कांड के बाद महिलाओं ने अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए यह मुहिम चलाया है और बेटियों की सुरक्षा की मांग की है।

हाल ही में यूपी के अलीगढ़ में एक ढाई साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर रेप करने के बाद हत्या का मामला सामने आया था। साथ ही हाल ही में उत्तर प्रदेश के ही कुशीनगर, हमीरपुर, कानपुर और मेरठ सहित कई अन्य जगहों से भी नाबालिगों के साथ कथित बलात्कार की घटनाएं सामने आयी है।

कुशीनगर में 12 साल की बच्ची को घर से उठाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कानपुर में एक शिक्षक ने 15 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। महिलाओं ने शांति अपनाते हुए पोस्टर लगा कर हर एक बेटी के लिए न्याय की मांग की है। वाराणसी से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं। ऐसे में मोदी के संसदीय क्षेत्र में ये पोस्टर लगाए  गए हैं।

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया