लाइव न्यूज़ :

'दलित' विवाद: मोदी सरकार में मंत्री अठावले ने किया अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध, कहा- जाऊँगा सुप्रीम कोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2018 09:54 IST

रामदास अठावले ने कहा कि दलित पर क्यों रोक लगाई जा रही है। हम इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 6 सितंबर: केंद्रीय राज्य सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री रामदास अठावले अपने बयानों के चलते सुर्खियों मेंल रहते हैं। उन्होंने कहा है कि वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया दलित शब्द के इस्तेमाल पर सूचना व प्रसारण मंत्रालय के एडवायजरी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने  कहा कि जब हरिजन शब्द पर बैन नहीं है तो  फिर दलित पर क्यों रोक लगाई जा रही है। हम इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

 उन्होंने मीडिया  मीडिया में दलित शब्द के इस्तेमाल पर रोक की बात करते हुए हाल ही में मुख्य बातें पेश की थीं।बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और दलित शब्द के इस्तेमाल पर रोक के बांबे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे।

 उन्होंने कहा है कि दलित कोई अपमानजनक शब्द नहीं ऐसे में इसके प्रयोग पर रोक लगाया जाना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं ऐसे में मेरे मंत्रालय में दलित शब्द का प्रयोग किया जाएगा इसके आदेश भी उन्होंने दिए हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया को इस शब्द के इस्तेमाल करने से नहीं रोकना चाहिए।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि दलितों पर अत्याचार करने वालों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर मसले पर कोई न कोई फार्मूला निकाला जाना चाहिए। मंत्री अठावले बैंक अधिकारियों के साथ बैठक के लिए लखनऊ आए हुए थे। 

राम मंदिर मसले पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में इस मसले पर कोई न कोई फार्मूला निकाला जाना चाहिए। वहां मंदिर बनना चाहिए। मुस्लिम समाज के लिए विश्वविद्यालय या अस्पताल खोला जाना चाहिए। दोनों समाज के लोगों को जोड़ना चाहिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि दलितों पर अत्याचार करने वालों को कठोर सजा होनी चाहिए और जाति व्यवस्था खत्म करने के लिए अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा, 'दलितों पर पूर्ववर्ती सरकारों में भी अत्याचार हुए और वर्तमान समय में भी अत्याचार हो रहे हैं। जातिवाद के चक्कर में अत्याचार होते हैं। जातिवाद को खत्म करना है तो अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना चाहिए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए