लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स कंपनियों पर स्वदेशी जागरण मंच के बढ़ते दवाब पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा- स्वदेशी का मतलब आधुनिकता से परहेज नहीं

By संतोष ठाकुर | Updated: March 9, 2020 17:20 IST

ई—कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ भारतीय व्यापारी संघों की लामबंदी और स्वदेशी जागरण मंच की ओर से लगातार स्वदेशी को बढ़ावा देने के दबाव सरकार पर बना रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देइसी तरह से क्या हम खिलौना बनाकर भारत का आयात बिल कम नहीं कर सकते हैं।न्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जब भी हम खरीदारी करें तो एक भारतीय होने के नाते यह एक बार जरूर सोचें कि क्या हम भारत में निर्मित वस्तु नहीं खरीद सकते हैं। 

नई दिल्ली: देश में विदेशी ई—कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ भारतीय व्यापारी संघों की लामबंदी और स्वदेशी जागरण मंच की ओर से लगातार स्वदेशी को बढ़ावा देने के दबाव के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि स्वदेशी का मतलब आधुनिकता से परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम स्वदेशी की बात करते हैं तो यह केवल भारतीय कौशल और उद्यमिता को मान्यता देने का विषय है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्रीय बजट में करीब ऐसे सौ उत्पादों पर इंपोर्ट डयूटी को बढ़ाया गया है जिससे 9 बिलियन डॉलर का सामान भारत आता है। उन्होंने एचबीएल चेंज मेकर अवार्ड को संबोधित करते हुए कहा कि जिन उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है उसमें दैनिक जीवन से जुड़े कई उत्पाद है।

इनमें जूता—चप्पल, फर्नीचर, ताला जैसे उत्पाद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अगरबती जैसे उत्पाद भी बड़ी संख्या में आयात किये जा रहे थे। जबकि यह हमारा परंपरागत उत्पाद है। लेकिन इसका लाभ विदेशी कंपनियों को हो रहा है।

दूसरी ओर, हमारे उत्पाद उनसे बेहतर, सस्ते और अच्छे हैं। इसी तरह से क्या हम खिलौना बनाकर भारत का आयात बिल कम नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने से हम अपना कारोबार तो बढ़ा ही सकते हैं, इसके साथ ही लाखों नई नौकरी भी सृजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जब भी हम खरीदारी करें तो एक भारतीय होने के नाते यह एक बार जरूर सोचें कि क्या हम भारत में निर्मित वस्तु नहीं खरीद सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे पास कुशल कर्मचारी और उद्यमी है। हमारे पास तकनीक भी हैं। बस जरूरत है एक सही सोच की। इससे स्वदेशी और भारतीय उद्यमिता एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने चेंज मेकर अवार्ड जैसे कार्यक्रमों को एक बेहतरीन कदम करार देते हुए कहा कि इससे प्रतिभावान लोग आगे आएंगे। उनका विश्वास बढ़ेगा। उन्हें प्रतिष्ठा, मान्यता और पैसा मिलेेगा। जिससे नए लोग भी कुछ नया करने के लिए आगे आएंगे।

टॅग्स :पीयूष गोयलनरेंद्र मोदीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत