लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा, 4-5 साल के भीतर रेलवे 100 प्रतिशत विद्युत चालित नेटवर्क बन जाएगा

By भाषा | Updated: February 6, 2020 15:42 IST

गोयल ने बताया कि सामान्य बल्ब की जगह पर एलईडी बल्ब के प्रयोग से हर साल आठ करोड़ टन से अधिक कार्बन ऑक्साइड में कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्री ने कहा, ‘‘पहले ही करीब 55 नेटवर्क बिजली चालित है। गोयल ने कहा, ‘‘2030 तक रेलवे 20 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन में निवेश करेगा।’’

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रेल आगामी चार से पांच साल में 100 प्रतिशत विद्युत चालित रेल नेटवर्क बन जाएगी और इसके साथ ही यह इस तरह का दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क होगा। गोयल ने यहां आठवें विश्व ऊर्जा नीति सम्मेलन में कहा कि रेलवे अपने पूरे नेटवर्क के विद्युतीकरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘पहले ही करीब 55 नेटवर्क बिजली चालित है। आगामी चार-पांच साल में हमें इसके 100 प्रतिशत विद्युत चालित रेल नेटवर्क बन जाने की उम्मीद है, जो दुनिया में ऐसा सबसे बड़ा नेटवर्क होगा।’’ गोयल ने कहा कि सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल शुरू करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, ‘‘बिजली उत्पादन करने वाली सभी कंपनियां इस क्षेत्र में आने वाले सभी नए निवेशों के लिए 15 प्रतिशत की निम्न आयकर दर के लिए योग्य होंगी।’’ गोयल ने कहा, ‘‘2030 तक रेलवे 20 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन में निवेश करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अन्य देशों को भी संदेश देगा कि वे भी विद्युतीकरण को अपनाने पर विचार करें।’’

गोयल ने कहा कि भारत ऊर्जा के उपयोग में बदलाव के लिए तैयार है और यह सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम स्तर पर नजर रखी जा रही है कि दुनिया को रहने के लिए बेहतर जगह बनाने के वैश्विक प्रयासों में देश भी भागीदार बने। उन्होंने कहा, ‘‘कोयला के संदर्भ में, हम विश्व में ऊर्जा उत्सर्जन स्तर कम करने की हमारी प्रतिबद्धताओं को लेकर बहुत सचेत है। पिछले छह साल में किसी नए संयंत्र को मंजूरी नहीं दी गई है।’’

गोयल ने बताया कि सामान्य बल्ब की जगह पर एलईडी बल्ब के प्रयोग से हर साल आठ करोड़ टन से अधिक कार्बन ऑक्साइड में कमी आई है। उन्होंने कहा कि लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल करके खाना बनाने के पारम्परिक तरीकों को छोड़कर गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देना सरकार का महत्वाकांक्षी एवं सफल कार्यक्रम रहा है और इसके कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है।

गोयल ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका उत्सर्जन और पर्यावरणीय क्षरण का स्तर कम करने में योगदान रहा है। 

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर