लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पारस ने अपने जीवन को खतरा बताया, ‘जेड प्लस’ सुरक्षा की मांग की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:17 IST

Open in App

लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि ‘‘राजनीतिक साजिश’’ की वजह से उनके जीवन को खतरा है तथा उन्हें ‘जेड प्लस’ सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। पारस ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें उनके मोबाइल फोन पर गालियां और धमकियां दी गई हैं तथा उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद 23 अगस्त को बिहार स्थित हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र के उनके पहले दौरे के दौरान ‘‘जनता से मिले भारी समर्थन’’ की वजह से उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को झटका लगा है जो राजनीतिक साजिश के तहत ‘‘हत्या की राजनीति’’ कर रहे हैं। पारस ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा कथित तौर पर भाड़े पर लिए गए लोगों के एक समूह ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए तथा मोबिल ऑयल भी फेंका।लोजपा पर नियंत्रण को लेकर केंद्रीय मंत्री की अपने भतीजे चिराग पासवान के साथ राजनीतिक लड़ाई चल रही है। पारस ने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को भी मोबाइल फोन पर गालियां और धमकियां मिली हैं। उन्होंने इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा है। पारस ने कहा कि दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस दोनों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम