लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफिले पर शख्स ने किया हमला, दो गाड़ियों के शीशे टूटे; तलाश में जुटी पुलिस

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 15:32 IST

देवरिया थाने के एसएचओ उदय कुमार सिंह ने कहा, हमें स्थानीय निवासियों के माध्यम से घटना के बारे में पता चला है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हमलावर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति था और वह फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना जिले के देवरिया थाना अंतर्गत बिशनपुर सरैया चौक की है। शख्स ने राय के काफिले की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान कथित व्यक्ति भी घायल हो गया।

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है।केंद्रीय मंत्री के काफिले पर एक शख्स ने हमला कर दिया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है और फरार है।

घटना जिले के देवरिया थाना अंतर्गत बिशनपुर सरैया चौक की है। शख्स ने राय के काफिले की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि वह उस वाहन की पहचान नहीं कर सका जिसमें राय यात्रा कर रहे थे।

नित्यानंद राय शनिवार शाम पश्चिम चंपारण के सतोहर प्रखंड से पटना जा रहे थे। जब वे बिशुनपुर सरैया चौक आए तो मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। घटना के दौरान कथित व्यक्ति भी घायल हो गया।

देवरिया थाने के एसएचओ उदय कुमार सिंह ने कहा, हमें स्थानीय निवासियों के माध्यम से घटना के बारे में पता चला है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उदय कुमार ने कहा कि हमलावर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति था और वह फरार है। हम उसे पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

टॅग्स :बिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील