लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खुलासे ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा की खोली पोल, चिदंबरम ने पूछा ये सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: May 15, 2020 17:37 IST

दरअसल, नितिन गडकरी जो एमएसएमई के मंत्री ने खुलासा किया कि एमएसएमई को सरकार द्वारा 5 लाख करोड़ वकाये का भुगतान किया जाना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा नेता सीताराम येचुरी तो इसे पैकेज मानने को ही तैयार नहीं उनका सीधा तर्क था कि हरेक के खाते में 7500 रुपये नकद डालो।चिदंबरम ही नहीं गड़करी के खुलासे के बाद वित्तमंत्री सीतारमण और सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है। 

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के इस खुलासे ने कि सरकार पर  एमएसएमई क्षेत्र की 5 लाख करोड़ की देनदारी है राजनैतिक भूचाल खड़ा कर दिया है। इस भूचाल के कारण सरकार की ईमानदारी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की एमएसएमई क्षेत्र के लिये की गयी घोषणा पर सवाल उठने शुरू हो गये है। पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने पूछा कि गडकरी के बयान के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि सच कौन बोल रहा है, गड़करी या सीतारमण।

दरअसल, नितिन गडकरी जो एमएसएमई के मंत्री ने खुलासा किया कि एमएसएमई को सरकार द्वारा 5 लाख करोड़ वकाये का भुगतान किया जाना बाकी है। चिदंबरम ने इसे पकड़ने में कोई देर नहीं की और ट्वीट किया"। मंत्री गड़करी कहते हैं कि सरकार और पीएसयू पर एमएसएमई की 5 लाख करोड़ की देनदारी है, वित्तमंत्री सीतारमण कहती हैं कि वह एमएसएमई के लिये 3 लाख करोड़ की कोलेटरल मुक्त ऋण की घोषणा कर रही हैं। यह सवाल खड़ा हो गया है कि ऋण देने वाला कौन है और ऋण लेने वाला कौन, क्या दोनों मंत्री पहले आपस में तैय करलें और एमएसएमई को स्वतः अपनी रक्षा करने दें, बिना सरकार की मदद लिये "चिदंबरम ही नहीं गड़करी के खुलासे के बाद वित्तमंत्री सीतारमण और सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है। 

आरजेडी सांसद मनोज झा ने सरकार के पैकेज पर चुटकी ली और पूछा कि 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में बोली लगा लगा कर पैकेज की घोषणा की थी, जैसे बिहार की घोषणा थी यह भी ऐसी ही घोषणा है। झूठ बोलना ,लोगों को धोका देना और जुमलेबाज़ी तो इनकी आदत का हिस्सा है। माकपा नेता सीताराम येचुरी तो इसे पैकेज मानने को ही तैयार नहीं उनका सीधा तर्क था कि हरेक के खाते में 7500 रुपये नकद डालो, भूखे, प्यासे नंगे पैर जिनमें छाले पड़ चुके हैं इस सरकार को नहीं दिख रहे और केवल सब्ज़ बाग़ दिखा रही है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणकोरोना वायरसनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील