लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- भर्ती क्षेत्र के लिए अहम बदलाव है NRA का गठन

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:30 IST

उद्योग, सरकारी क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ शिक्षाविदों ने भर्ती क्षेत्र और नीति के दृष्टिकोण से एनआरए की क्षमता और भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

Open in App
ठळक मुद्देएसएससी के पूर्व अध्यक्ष ब्रज राज शर्मा ने कहा कि भर्ती की मूल्य श्रृंखला से जुड़े सभी लोगों के लिए यह लाभप्रद स्थिति है।रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड के पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सचिव प्रेम लाल शर्मा ने आकांक्षी जिलों में परीक्षा अवसंरचना में चुनौतियों का उल्लेख किया।

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) गठित करने का सरकार का फैसला भर्ती क्षेत्र में अहम बदलाव लाने वाला है। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, एक वेबिनार (ऑनलाइन संगोष्ठी) को संबोधित करते हुए कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि यह केवल शासन सुधार नहीं है बल्कि एक सामाजिक-आर्थिक सुधार भी है, जो भर्ती को गांवों और शहरों तक ले जाएगा।

पत्र सूचना कार्यालय, कोलकाता की ओर से आयोजित वेबिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि एनआरए भर्ती प्रणाली में अहम बदलाव की शुरूआत करेगा और सही नौकरी खोजने में युवाओं की आकांक्षा को पूरा करने में मदद करेगा।

उद्योग, सरकारी क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ शिक्षाविदों ने भर्ती क्षेत्र और नीति के दृष्टिकोण से एनआरए की क्षमता और भूमिका पर विचार-विमर्श किया। एसएससी के पूर्व अध्यक्ष ब्रज राज शर्मा ने कहा कि भर्ती की मूल्य श्रृंखला से जुड़े सभी लोगों के लिए यह लाभप्रद स्थिति है, चाहे वे रोजगार चाहने वाले हों, भर्ती संगठन हों या फिर मानव संसाधन कार्मिक हों।

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड के पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं संयुक्त सचिव प्रेम लाल शर्मा ने आकांक्षी जिलों में परीक्षा अवसंरचना में चुनौतियों का उल्लेख किया। भाषा नोमान दिलीप दिलीप

टॅग्स :जितेन्द्र सिंहनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया