केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'लव जिहाद' को बताया आतंकवाद का नया रूप, कहा- सनातन धर्म को खत्म करने की रची जा रही साजिश

By मनाली रस्तोगी | Published: November 30, 2022 10:48 AM2022-11-30T10:48:38+5:302022-11-30T10:52:00+5:30

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि लव जिहाद के रूप में आतंकवाद सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश रच रहा है और अनुयायियों से इसके खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।

Union Minister Giriraj Singh says love jihad is new form of terrorism to finish sanatan dharma | केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'लव जिहाद' को बताया आतंकवाद का नया रूप, कहा- सनातन धर्म को खत्म करने की रची जा रही साजिश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'लव जिहाद' को बताया आतंकवाद का नया रूप, कहा- सनातन धर्म को खत्म करने की रची जा रही साजिश

Highlightsपिछले महीने गिरिराज सिंह ने दावा किया था कि बड़ी संख्या में श्रद्धा जैसी लड़कियां 'लव जिहाद' का शिकार हुई हैं।सिंह ने कहा कि हिंदू लड़कियां धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं होती हैं तो उन्हें श्रद्धा की तरह मार दिया जाता है।उन्होंने कहा कि भारत में भी लाखों श्रद्धा शिकार बनती हैं।

गाजीपुर: देश में लव जिहाद को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे आतंकवाद का नया रूप बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। श्रद्धा हत्याकांड के सामने आने के बाद लव जिहाद पर फिर से बहस छिड़ गई है। गिरिराज सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लव जिहाद के रूप में आतंकवाद सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश रच रहा है और अनुयायियों से इसके खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "लव जिहाद के रूप में आतंकवाद ने नया रूप ले लिया है...भारत में सनातन धर्म को खत्म करने की गंदी साजिश रच रहा है। अनुयायियों को एकजुट होकर इस साजिश को नाकाम करना होगा।" ग्रामीण विकास मंत्री ने यह टिप्पणी पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मोहम्मदाबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए की। 

इसके अलावा उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की आवश्यकता की भी वकालत की और कहा कि ऐसी नीतियां देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करेंगी। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि चीन में प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते हैं, वहीं भारत में प्रति मिनट 31 बच्चे पैदा होते हैं। इससे अब तक तीव्र गति से विकास नहीं हो सका। 

गिरिराज सिंह ने लव जिहाद को बताया 'सुनियोजित साजिश'

यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय मंत्री लव जिहाद पर अपनी टिप्पणी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि इससे पहले उन्होंने बिहार सरकार से लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग की थी। पिछले महीने गिरिराज सिंह ने दावा किया था कि बड़ी संख्या में श्रद्धा जैसी लड़कियां 'लव जिहाद' का शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा, "देश में लव जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने की सुनियोजित साजिश चल रही है। इसके लिए नीतीश कुमार की पार्टी, लालू प्रसाद यादव की पार्टी और राहुल गांधी की पार्टी जिम्मेदार है। उन्हें इस पर जवाब देना है।"

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, "अतीत में हम देख चुके हैं कि कैसे मुस्लिम लोग पाकिस्तान में विवाह समारोहों (मंडुप) और गुरुद्वारों से हिंदू और सिख लड़कियों को उठा ले गए। भारत में भी लाखों श्रद्धा शिकार बनती हैं। यह एक सुनियोजित साजिश है जिसके तहत मुस्लिम समुदाय के युवक हिंदू लड़कियों के साथ संबंध स्थापित कर रहे हैं और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं। हिंदू लड़कियां धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं होती हैं तो उन्हें श्रद्धा की तरह मार दिया जाता है।"

Web Title: Union Minister Giriraj Singh says love jihad is new form of terrorism to finish sanatan dharma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे