केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल पुलिस के उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया

By भाषा | Published: August 17, 2021 03:50 PM2021-08-17T15:50:21+5:302021-08-17T15:50:21+5:30

Union Minister claims West Bengal Police has arrested him | केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल पुलिस के उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल पुलिस के उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें उत्तर 24 परगना जिले के बिराती में गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस का कहना है कि ठाकुर खुद पुलिस के वाहन में चढ़े। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की “शहीद सम्मान यात्रा” के तहत बिराती में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। ठाकुर, उत्तर 24 परगना चुनाव क्षेत्र में बनगांव से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि जब वह वहां गए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से एकत्र होने के लिए गिरफ्तार किया गया था लेकिन ठाकुर खुद पुलिस के वाहन पर चढ़े थे। ठाकुर तथा जय प्रकाश मजूमदार और अर्चना मजूमदार समेत भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट पुलिस थाने ले जाया गया था। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “मैं पूजा करने आया था और पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया।” पुलिस के इस दावे पर कि, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया और वह खुद पुलिस के वाहन पर चढ़े, ठाकुर ने कहा, “अगर मैं खुद गिरफ्तार हुआ होता तो मेरे साथ इतने सारे अन्य लोग क्यों होते।” ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्होंने वहां उपस्थित होकर अवैध काम किया है। मंत्री ने कहा, “मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र और ‘अध्यात्मवाद’ समाप्त हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister claims West Bengal Police has arrested him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :West Bengal Police