लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मोदी सरकार से शिवसेना ने तोड़ा नाता, अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2019 08:20 IST

शिवसेना सांसद और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। इसे महाराष्ट्र में एनसीपी की ओर सरकार बनाने के लिए रखे गये प्रस्ताव के बाद का उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार में मंत्री शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कीएनसीपी ने रखा था शिवसेना के सामने ऐसा प्रस्ताव, आज शाम राज्यपाल से मिल सकते हैं शिवसेना विधायक

महाराष्ट्र में शिवसेना के एनसीपी के साथ सरकार बनाने की अटकलों के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। अरविंद सावंत के पास भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय है। मोदी सरकार में अरविंद सावंत शिवसेना के इकलौते मंत्री हैं।

अरविंद सावंत ने ट्वीट किया, 'शिवसेना का पक्ष सच्चाई है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहे? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस बारे में आज सुबह 11 बजे मैं दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।'

अरविंद सावंत के इस्तीफे की घोषणा को महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति के मुताबिक अहम माना जा रहा है। दरअसल, बीजेपी के शिवसेना को सीएम पद देने से इनकार और 50-50 के फॉर्मूले पर दोनों पार्टियों के बीच जारी गतिरोध के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि उद्धव ठाकरे एनसीपी के साथ जा सकते हैं। हालांकि, एनसीपी ने प्रस्ताव रखा है कि अगर शिवसेना को सरकार बनाने के लिए एनसीपी के साथ आना है तो सबसे पहले केंद्र के मोदी सरकार से नाता तोड़ना होगा।

शिवसेना को राज्यपाल ने भेजा है न्योता

बीजेपी के इनकार के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी शिवसेना को सरकार बनाने का रविवार को न्योता भेजा था। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के पास 56 विधायक हैं जबकि सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के पास 105 विधायक हैं। शिवसेना के पास 56 विधायक हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए उसे कम से कम 145 विधायकों की जरूरत है। 

राज्यपाल ने शनिवार को चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया था। लेकिन कार्यकारी सरकार के प्रमुख मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बहुमत की कमी का हवाला देते हुए सरकार बनाने में असमर्थता जतायी। अब राज्य में सरकार बनाने में कांग्रेस (44 विधायक) और एनसीपी (54 विधायक) के 98 विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है। अगर शिवसेना महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाती है, तब भी उसके पास कुल 154 विधायक होंगे जो सामान्य बहुमत से कुछ ही ज्यादा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है