लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए राम विलास पासवान, उच्च सदन में भी खुल गया एलजेपी का खाता

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2019 18:20 IST

रामविलास पासवान को प्रमाणपत्र दिए जाने के समय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे. इस दौरान पासवान की पत्नी रीना पासवान भी साथ मौजूद रहीं.

Open in App

केन्द्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान आज राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए. निर्वाचन अधिकारी ने इसका प्रमाण पत्र बिहार विधानसभा स्थित अपने कमरे में उन्हें सौंप दिया. पासवान जिस सीट से चुने गए हैं, इस पर निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल अप्रैल, 2024 तक रहेगा. यह सीट केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई है.

रामविलास पासवान को प्रमाणपत्र दिए जाने के समय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे. इस दौरान पासवान की पत्नी रीना पासवान भी साथ मौजूद रहीं. यहां बता दें कि राज्यसभा के लिए वे एकमात्र उम्मीदवार थे. राम विलास पासवान के चुने जाने के बाद राज्यसभा में भी लोजपा का खाता खुल गया.

वैसे राम विलास पासवान का निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना जाना बुधवार को ही तय हो गया था क्योंकि पासवान के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया था. 28 जून को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था. बिहार की एकमात्र सीट के लिए हो रहे इस उपचुनाव में पासवान ने 3 सेट में पर्चा दाखिल किया था और सभी वैध पाए गए.

बुधवार को नामांकन पत्र के जांच की औपचारिकता पूरी हुई. रामविलास पासवान अपने परिवार से चौथे ऐसे व्यक्ति हैं, जो सांसद बने हैं. बेटे चिराग पासवान और उनके दो भाई इस बार लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए हैं अर्थात एक ही परिवार के चार लोग सांसद होंगे.

टॅग्स :रामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टीराज्य सभाराज्यसभा सत्रराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप