लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने लोकसभा को बताया, ओवैसी के काफिले पर हुए हमले को लेकर गृह मंत्रालय ने मांगी है राज्य सरकार से रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2022 22:13 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि गृह मंत्रालय ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने ओवैसी को सुरक्षा लेने का किया अनुराधशाह ने कहा, ओवैसी का हापुड़ ज़िले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी लोकसभा में दी। इस दौरान शाह ने कहा, मैं उनसे (असदुद्दीन ओवैसी) केंद्र सरकार द्वारा उन्हें दी गई सुरक्षा को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। 

वहीं आज ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई एक जनसभा में कहा, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में सुरक्षा लेने की अपील की। हम देश के गृह मंत्री से अपील करते हैं कि असदुद्दीन की जान की कीमत उत्तर प्रदेश में CAA प्रदर्शन के दौरान मरे 22 लोगों से बढ़कर नहीं है। लोग मेरे साथ बंदूक लेकर चलें यह मुझे पसंद नहीं है। 

इससे पहले एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के वाहन पर फायरिंग मामले पर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ओवैसी का हापुड़ ज़िले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आंदोलन की कोई सूचना ज़िला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। घटना के बाद वे सुरक्षित दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा ओवैसी से विनती करता हूं कि वह सुरक्षा लें।

उत्तर प्रदेश में AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अनुसार, पिछले सप्ताह गुरुवार को उनपर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में वह बाल बाल बचे थे, लेकिन उनकी गाड़ी में गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई थी। ओवैसी पर यह हमला मेरठ से दिल्ली लौटते वक्त हापुड़ के छिजारसी टोल गेट पर हुआ था। पुलिस ने हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

टॅग्स :अमित शाहअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमराज्य सभालोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप