लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने किया दिल्ली पुलिस के नए 17 मंजिला मुख्यालय का उद्घाटन, कहा- आंतरिक सुरक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 13:40 IST

उद्घाटन के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइमारत में 1,000 कारों की पार्किंग क्षमता होगी और इसमें कई आवासीय फ्लैट भी बनाए गए हैं। अभी दिल्ली पुलिस का मुख्यालय आयकर कार्यालय (आईटीओ) क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग में है।

गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी में दिल्ली पुलिस के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। यह 17 मंजिला इमारत लुटियंस जोन में स्थित है। यह आयोजन स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जयंती पर हुआ। दिल्ली पुलिस को 44 साल बाद नया मुख्यालय मिल रहा है। अभी उसका मुख्यालय आयकर कार्यालय (आईटीओ) क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग में है। उद्घाटन के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, विशेष पुलिस आयुक्त और संयुक्त आयुक्त रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गुरुवार को मध्य दिल्ली में जय सिंह मार्ग पर बने नए भवन में शिफ्ट होंगे। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी भी समारोह में मौजूद रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस का पहला मुख्यालय अंग्रेजों के शासकाल में 1912 में कश्मीरी गेट पर बना था। आजादी के बाद, 1970 के दशक में मुख्यालय पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यालय कश्मीरी गेट से 1975-76 में आईटीओ क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अत्याधुनिक इमारत निजी-सार्वजनिक भागीदारी मॉडल पर विकसित की गई है और यह भूकंप प्रतिरोधी है। इसमें एक सभागार है और इसमें एक पुलिस संग्रहालय भी होगा। अधिकारियों ने कहा कि इमारत में 1,000 कारों की पार्किंग क्षमता होगी और इसमें कई आवासीय फ्लैट भी बनाए गए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया